By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025
एक खबर ने पूरी दुनिया में तहलना मचाकर रख दिया है। जिस बी2 बॉम्बर का इस्तेमाल अमेरिका ने ईरान के परमाणु फैसिलिटी को ध्वस्त करने के लिए किया था। उसमें से एक गायब हो गया है और अभी तक वापस अपने बेस में नहीं लौटा है। ये मिस्ट्री और भी ज्यादा गहरा गई जब अमेरिकन एयरफोर्स के अधिकारी ने इस पर किसी भी किस्म की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। खबरों में कहा जा रहा है कि ईरान के परमाणु अड्डो को टारगेट करने के ऑपरेशन मिडनाइट हैमर पर निकले बी 2 स्टील्थ बॉम्बर प्लेन में से एक का कोई पता ही नहीं है। जिसके बाद से ही वहां के मीडिया जगत में इसको लेकर सवाल उठाया जा रहा है।
जिस बी 2 बॉम्बर्स ने अटैक किया उसने 37 घंटे तक अपने ऑपरेशन को पूरा करके अपनी जगह पर आया। लेकिन जो डिकॉय मिशन पर था, उसके बारे में दावा किया जा रहा है कि एक उसमें से गायब है। इस खबर को लेकर इसलिए भी बवाल मचा है क्योंकि ईरान ये दावा कर रहा है कि उसने अपने मिसाइलों से उसे मार गिराया है। लेकिन इसके बाद अचानक से एक वीडियो सामने आता है और होनूलूलू के एक एयरपोर्ट पर उसे खड़ा पाया जाता है। अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि कम से कम एक बी-2 ने होनोलुलु के डैनियल के इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की, जो हवाई में हिकम एयर फ़ोर्स बेस के साथ रनवे साझा करता है। कॉलसाइन MYTEE 14 का उपयोग करने वाले स्टील्थ बॉम्बर ने कथित तौर पर एक अज्ञात आपातकाल के कारण अपना मार्ग बदल लिया है और उसे वापस भेज दिया गया है।