यातायात पुलिसकर्मी का जहां हुआ अपमान फिर वहीं मिला सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

मुंबई। एक यातायात पुलिस कर्मी को नि:स्वार्थ सेवा के लिये उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उसी स्थान पर सम्मानित किया, जहां बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर रोकने के लिये एक महिला ने उसकी पिटाई की थी। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुलिस कर्मी को सम्मानित करने का वीडियो बृहस्पतिवार को पोस्ट किया गया। उल्लेखनीय है कि हेडकॉन्स्टेबल एकनाथ पार्ते की दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके के कॉटन एक्सचेंज नाके पर 23 अक्टूबर को एक महिला ने पिटाई की थी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोगों ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी की पिटाई करने वाली महिला और उसके साथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा पिटाई करने के बावजूद पार्ते के संयंम नहीं खोने की वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की। पार्ते को सहायक पुलिस आयुक्त लता डोंडे ने सम्मानित किया और इसका वीडियो मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कांटाबांजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

Esha Deol ने 44वीं शादी की सालगिरह पर Hema Malini और Dharmendra की अनदेखी तस्वीर साझा की

पाकिस्तान क्रिकेट ने की 18 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा, T20 WC से पहले तीन खिलाड़ी होंगे बाहर

Vaccine Certificate से हटी PM Narendra Modi की फोटो, Covishield विवाद के बाद लिया फैसला या और कुछ है कारण, जानें...