गोवा में रहने के लिए खर्च नहीं करने पड़ेंगे पैसे, जानिए फ्री स्टे कैसे करें

By मिताली जैन | Feb 01, 2023

जब भी कहीं बाहर घूमने की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता है बजट। आपको सिर्फ आने-जाने में ही पैसे खर्च नहीं करने पड़ते, बल्कि होटल में स्टे करना भी काफी महंगा पड़ता है। हालांकि, अगर आप गोवा जा रहे हैं तो ऐसे में आप वहां पर आसानी से फ्री स्टे कर सकते हैं। जी हां, गोवा में जहां आपको लक्जरिश होटल की एक लंबी फेहरिस्त मिल जाएगी, वहीं ऐसे कई तरीके भी होते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने गोवा में रहने का खर्च बचा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गोवा में फ्री स्टे के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

यह गोवा में फ्री में रहने की एक बेहतरीन जगह है। पापी चुलो वास्तव में एक हॉस्टल है और यहां पर रहने के लिए पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, यहां पर रहने के लिए आपको बतौर वॉलेंटियर काम भी करना होगा। दरअसल, इन हॉस्टल्स में स्टाफ काफी कम होता है और इसलिए यहां पर रहने वाले लोग ही वॉलेंटियर के रूप में काम में हाथ बंटाते हैं। आप यहां पर वॉलेंटियर के रूप में बारटेंडिंग, रिसेप्शन, हेल्प डेस्क, हाउसकीपिंग और टूर गाइड के रूप में काम कर सकते हैं। जब आप उनके कामों में उनकी मदद करते हैं तो वे बदले में वे आपको फ्री में रहने की सुविधा प्रदान करते हैं। यहां पर रहकर वॉलेंटियर के रूप में काम करने से आपको एक लाभ यह भी होगा कि आप यहां पर दुनियाभर से आए लोगों से मिल पाएंगे। ऐसे में आपको कई नई चीजों को जानने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: कम बजट में इन जगहों पर करें अपना हनीमून प्लॉन

फोकलोर हॉस्टल में बिताएं वक्त

फोकलोर हॉस्टल गोवा की उन बेहतरीन जगहों में से एक है, जहां पर आप फ्री स्टे कर सकते हैं। फोकलोर हॉस्टल आपको फ्री बेड और ब्रेकफास्ट का ऑप्शन देता है। हालांकि, इसके लिए आपको वहां पर वॉलेटिंयर के रूप में काम करना होगा। आप यहां पर कस्टमर्स के साथ बातचीत करके उन्हें आस-पास के दर्शनीय स्थलों के विकल्पों के बारे में बताएं। इस जगह की खासियत यह भी है कि अगर आप यहां पर हार्ड वर्क करते हैं और अपनी टारगेट सेल को पूरा करते हैं तो ऐसे में आपको कमीशन का एक निश्चित प्रतिशत दिया जाएगा। इसी तरह, यदि फ्रंट डेस्क वॉलेंटियर कस्टमर्स के साथ अच्छा बिहेव करके अच्छी समीक्षा अर्जित करता है तो उसे नकद मूल्य दिया जाता है। ऐसे में आप गोवा में  ना केवल फ्री स्टे कर सकते हैं, बल्कि कुछ अतिरिक्त पैसे भी कमा सकते हैं।

बीच पर बिताए वक्त

गोवा में कई बीच है, जो आपको अच्छा वक्त बिताने का मौका देते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि यहां पर रहने के लिए आपको कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है। साथ ही, यहां पर रहने के लिए आपको वॉलेटिंयर बनने की भी आवश्यकता नहीं है। आप बीच पर ना केवल दिन में रूक सकते हैं, बल्कि रात में भी रह सकते हैं। यहां पर रहने का अपना एक अलग ही अनुभव होता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में PDS अनाज तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 215 गिरफ्तार

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड