क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन? आ गया सरकार का बयान, PM मोदी आज करेंगे बैठक

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2026

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 जैसे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं, क्योंकि मध्य पूर्व में गहराते संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार इस तरह के किसी कदम पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से कई पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मच गई और एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी आ गई, जिसके चलते देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें फैल गईं। हालांकि, पुरी ने आश्वस्त किया कि भारत की ऊर्जा स्थिति सुरक्षित है क्योंकि केंद्र सरकार ऊर्जा और ईंधन की आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत