WHO ने उठाया बड़ा कदम, मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक ‘‘असाधारण’’ हालात है जो अब वैश्विक आपात स्थिति है। डब्ल्यूएचओ की यह घोषणा इस रोग के उपचार के लिए निवेश में तेजी ला सकती है और इसने इस रोग का टीका विकसित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने वैश्विक स्वास्थ्य संगठन की ‘इमरजेंसी कमेटी’ के सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बावजूद यह घोषणा की। यह पहला मौका है जब डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने इस तरह की कार्रवाई की है। 

इसे भी पढ़ें: Monkeypox Cases in India | भारत में मंकीपॉक्स के तीसरे मामले की पुष्टि, यूएई रिटर्न 35 साल का शख्स हुआ पॉजिटिव

टेड्रोस ने कहा, ‘‘संक्षेप में, हम एक ऐसी महामारी का सामना कर रहे हैं जो संचरण के नये माध्यमों के जरिये तेजी से दुनिया भर में फैल गई है और इस रोग के बारे में हमारे पास काफी कम जानकारी है तथा यह अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमन की अर्हता को पूरा करता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यह कोई आसाना या सीधी प्रक्रिया नहीं रही है और इसलिए समिति के सदस्यों के भिन्न-भिन्न विचार हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Tata Electronics ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए Nexperia और Fujifilm संग किए समझौते

ICC के नए उपाध्यक्ष बने Tavengwa Mukuhlani, Imran Khwaja की जगह 2027 तक संभालेंगे पद

मछुआरों को EEZ में Tuna जैसी महंगी मछलियां पकड़ने पर देना होगा ध्यान: Rajiv Ranjan Singh

तीसरे T20 में 7 रन से हारी India A, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज