Health Tips: चाय की चुस्की के बिना जिनकी नहीं खुलती नींद, हो जाएं सावधान! खाली पेट पीने से हो सकते हैं ये नुकसान

By एकता | Jun 18, 2022

हमारे देश में चाय पीने के शौक़ीन लोगों की कोई कमी नहीं है। इनमें से तो ज्यादातर ऐसे हैं जिनकी सुबह चाय की चुस्की के बिना नींद नहीं खुलती है। इन लोगों को सुबह उठते ही चाय चाहिए होती है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुबह खाली पेट चाय पीने की आपकी आदत आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग सुबह उठकर खाली पेट चाय का सेवन करते हैं उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से आपको क्या-क्या समस्याएं झेलनी पड़ती हैं।

सुबह खाली पेट चाय पीने से लोगों में एसिडिटी की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल सुबह उठते ही चाय का सेवन करने से घंटो तक भूख नहीं लगती है, इसकी वजह से एसिडिटी होने लगती है। इसके अलावा बिना कुछ खाए चाय पीने से पेट में गैस भी बन जाती है।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ संबंध बनाने से पहले गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा सारा मजा खराब

पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है

रोजाना खाली पेट चाय पीने से पेट के अंदर की अंदरुनी सतह कमजोर होने लगती है और पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता है। पाचन तंत्र के ठीक से काम नहीं कर पाने की वजह से एसिडिटी की समस्या गंभीर हो सकती है और अल्सर जैसी बीमारी का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: Women's Health: डिलीवरी के बाद शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

इंसोमनिया की शिकायत होने लगती है

जो लोग खाली पेट चाय का सेवन करते हैं उन्हें रात को सोने में समस्या होने लगती है। दरअसल, खाली पेट चाय का सेवन करने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से नींद नहीं आने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा चिड़चिड़ापन, तनाव जैसी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला