जिन्होंने कभी चुनाव नहीं जीता वे मेरे खिलाफ साजिश रच रहे: ओडिशा में कांग्रेस के निलंबित नेता ने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

ओडिशा में कांग्रेस के निलंबित नेता एवं पूर्व विधायक चिरंजीब बिस्वाल ने दावा किया है कि वह ‘‘कुछ ऐसे लोगों के समूह की साजिश का शिकार हुए हैं जिन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं जीता’’। बिस्वाल और बाराबती-कटक से विधायक मोहम्मद मोकिम को हाल में ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री बसंत बिस्वाल के पुत्र चिरंजीब बिस्वाल ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस परिवार से हूं। मैंने और मेरे भाई (आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद रंजीब बिस्वाल) ने हमेशा ओडिशा में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम किया है।’’ बीजू जनता दल (बीजद) की मजबूत लहर के बावजूद 2004 और 2014 में विधानसभा चुनाव जीतने वाले बिस्वाल ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

कि वे मेरे बिना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं, तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि आपको कामयाबी मिले।’’बिस्वाल ने कहा कि उन पर आरोप लगाया गया है कि झारसुगुडा उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए आठ मई को पार्टी की बैठक के दौरान उनके द्वारा की गई टिप्पणियां जिम्मेदार थीं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा है, तो पार्टी ने धामनगर और पदमपुर उपचुनाव में भी खराब प्रदर्शन क्यों किया? बैठक में मैंने केवल पार्टी को मजबूत करने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

प्रमुख खबरें

UN उप महासचिव Amina Mohammed 26 अगस्त से भारत का दौरा करेंगी, अधिकारियों से होगी चर्चा

Iran US Conflict | क्या ईरान के साथ जारी तनाव अमेरिका को भारी पड़ रहा है? US का कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, ट्रंप कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड

Amit Shah से मिले तमिलनाडु सीएम Vijay, चेन्नई में मुलाकात हुई, क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले चर्चा

Rajiv Gandhi जयंती: Sonia Gandhi, खरगे और Rahul Gandhi ने वीर भूमि पर दी श्रद्धांजलि