सुशांत की जिंदगी के साथ खेलने वाली रिया चक्रवर्ती आखिर कौन है? पढ़ें मैडम की पूरी हिस्ट्री

By रेनू तिवारी | Jul 31, 2020

बॉलीवुड के सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 45 दिन बाद परिवारवालों ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी जिसमें परिवार ने रिया पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपने शिकायत में कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है उन्होंने सुशांत से पैसे एंठे और 15 करोड़ की रकम को उन्होंने फर्जी अकाउंट बनाकर उसमें ट्रांसफर कर लिया। रिया पर परिवार  ने ये भी आरोप लगाया कि सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट को वो मीडिया में देने की धमकी देती थी। सुशांत का फोन नंबर भी बदल दिया था। परिवार से कॉन्टेक्ट नें नहीं रहने दे रही थी। इस तरह के कई गभीर आरोप लगाए गये हैं।

 

 आखिर कौन है रिया चक्रवर्ती

 रिया का जन्म एक बंगाली खानदान में हुआ था। रिया के पिता भारतीय सेना में एक अधिकारी थे। वह अंबाला कैंट आर्मी हाई स्कूल में पढ़ाती थी। बाद में रिया बैंगलोर शिफ्ट हो गयी यहीं से उन्होंने आगे की पढ़ाई की। रिया के करियर की बात करें तो रिया ने अभी तक ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिले। रिया सुशांत सिंह राजपूत से पहले महेश भट्ट के साथ अपने अफेयर को लेकर विवादों में आयी थी। रिया ने सुर्खियां बतौरी है लेकिन विवादों में रह कर किसी फिल्म या अवॉर्ड के लिए नहीं। 

 

रिया का करियर 

रिया चक्रवर्ती ने एमटीवी इंडिया पर एक वीजे के रूप में अपना करियर को शुरू किया। उन्होंने 2013 में मेरे डैड की मारुति फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। रिया ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2009 में टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से की, जो एमटीवी इंडिया की पहली सीरीज थी। फिर उसने ऑडिशन दिया और एमटीवी दिल्ली में वीजे बनने के लिए चुना गया। उन्होंने 60 सेकंड में पेप्सी एमटीवी वासुप, टिकटैक कैंपस बीट और एमटीवी गॉन सहित कई एमटीवी शो भी प्रस्तुत किए। उन्होंने 2012 में एक तेलुगु फिल्म तुनेगा तुनेगा से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने निधि का किरदार निभाया। 

 

महेश भट्ट से प्यार और तस्वीरें 

 उन्होंने 2013 में बॉलीवुड में जसलीन के रूप में मेरे डैड की मारुति से शुरुआत की। 2014 में सोनाली केबल में उन्होंने सोनाली का छोटा सा किरदार निभाया। उसने 2017 में वाईआरएफ के बैंक चोर में काम किया। छोटे से रोल के लिए वो हाफ गर्लफ्रेंड में भी नजर आयी। इस सब चीजों से अभी रिया को कोई पहचान नहीं मिली थी। 2018 में रिया लीड रोल में महेश भट्ट की फिल्म जलेबी में नजर आयी। इस फिल्म की रिलीज के दौरान रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की कुछ तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद महेश और रिया के संबंधों पर सवाल उठे। महेश भट्ट के साथ रिया की ऐसी तस्वीरों को देखकर सभी हैरान थे। दबी आवाज से यह भी आवाज उठ रही थी कि रिया ने फिल्म पाने के लिए महेश भट्ट का सहारा लिया।

 

सुशांत से मुलाकात

 2013 में जहां इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी वहीं दूसरी तरह सुशांत की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस का भी सेट लगा था इस शूटिंग के दौरान रिया और सुशांत की मुलाकात हुई थी। ये एक नोर्मल मुलाकात थी। उस समय सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने ये घोषणा कर दी थी कि वह शादी अंकिता से ही करेंगे। बाद में चलकर 2016-2017 में अंकिता और सुशांत का रिश्ता टूट गया। अंकिता से ब्रेकअप के बाद शायद सुशांत रिया से अपने दिल का दर्द बांटने लगे थे। धीरे-धीरे दोनों नजदीक ाने लगे थे। सुशांत और रिया पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों लिव-इन में रह रहे थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला