IIFA Awards 2019: न कैटरीना न यूलिया, सलमान खान संग दिखीं ये लड़की कौन?

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2019

मुंबई। आईफा अवॉर्ड्स 2019 का कार्यक्रम 18 सितंबर की रात में मुंबई में आयोजित किया गया। आईफा अवॉर्ड्स के 20वें संस्करण को मुंबई में आयोजित किया गया, आईफा अवॉर्ड्स के इतिहास में यह पहली बार है जब ये अवॉर्ड्स फंक्शन भारत में आयोजित किया गया है। मुंबई में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। इस दौरान ग्रीन कारपेट पर सलमान खान भी नजर आये। सलमान खान के साथ एक लड़की भी थी जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। आखिर ये लड़की कौन है जिसके साथ सलमान खान आईफा के ग्रीन कारपेट पर उतरें हैं?

अक्सर सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर या कैटरीना के सात नजर आते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान ने आईफा अवॉर्ड्स में एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ एंट्री मारी। सई मांजरेकर को साथ देखकर अवॉर्ड्स फंक्शन में यहीं चर्चा कि सलमान खान साई के साथ क्यों आये? इससे पहले कि आप आपना ज्यादा दिमाग लगाये उससे पहले हम आपको बता दें कि महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 से लॉन्च कर रहे हैं। इसलिए सई मांजरेकर को लोगों से इंटरड्यूज करवाने के लिए साथ आये। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल सरकार ने IIFA अवॉर्ड की मेजबानी से अपना हाथ पीछे खींचा

इस दौरान साई ने काफी हल्का मेकअप किया था उन्होंने पिस्ता ग्रीन कलर का लेहंगा-चोली पहना हुआ था। इस लुक में साई काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं सलमान खान ने ब्लेक शर्ट पर ब्लू सूट पहना हुआ था। 

आपको बता दें किस ई मांजरेकर के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप भी अहम रोल में दिखेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में महेश मांजरेकर का कैमियो रोल भी होगा।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Prem Mandir जाने वाले सावधान, लापरवाही पर लगेगा Fine, जानें 3 जरूरी Rules

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात