अजरबैजान को क्यों नहीं मिली SCO की सदस्यता, भारत ने बताई असलियत

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2025

भारत ने आज अजरबैजान के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उसने दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान से दोस्ती के चलते उसे एससीओ का पूर्णकालिक सदस्य नहीं बनने दे रहा है और उससे बदला ले रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से अज़रबैजान के उस दावे के बारे में भी पूछा गया जिसमें उसने कहा था कि भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में उसकी पूर्ण सदस्यता को अवरुद्ध कर दिया है। उन्होंने जवाब दिया कि एससीओ का विस्तार एक सतत प्रक्रिया है, और साथ ही यह भी बताया कि आर्मेनिया और अज़रबैजान दोनों ने इसी साल अपनी सदस्यता के लिए आवेदन जमा किए थे। उन्होंने कहा समय की कमी के कारण, तियानजिन में सदस्य देशों द्वारा इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। यह मामला समूह द्वारा अभी भी विचाराधीन है। 

इसे भी पढ़ें: पाक की ड्रोन वाली साजिश को नाकाम करे वाले L-70 गन, किया जाएगा अपग्रेड

अजरबैजान की मीडिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में अज़रबैजान के आवेदन का एक बार फिर विरोध किया है, जबकि चीन ने बाकू की सदस्यता के लिए समर्थन व्यक्त किया है। समाचार प्रकाशन ने दावा किया कि भारत के फैसले ने बहुपक्षीय कूटनीति और शंघाई भावना के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। इसमें आगे तर्क दिया गया है कि द्विपक्षीय विवादों को बहुपक्षीय मंचों पर स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। दैनिक सबा के अनुसार, अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने सोमवार को चीन के तियानजिन में 25वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्राध्यक्ष परिषद शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक के दौरान भारत पर बाकू के खिलाफ बदला लेने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस