खुलासा!! अरबाज खान और मलाइका का आखिर क्यों हुआ था तलाक, अर्जुन कपूर नहीं थे वजह?

By रेनू तिवारी | Jun 11, 2020

बॉलीवुड में ऐसी कई शादियां हैं जो सालों चलने के बाद अचानक टूट गयी। दो लोगों के बीच कब दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि पता भी नहीं चलता और एक दिन तलाक की नोबत आ जाती हैं। एक ऐसी ही जोड़ी थी। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की। आज से 20 साल पहले दोनों की शादी हुई थी, दोनों ने बहुत ही खुशी से 19 साल साथ बिताए लेकिन अचानक दोनों के बीच दूरियां बढ़ गयी और दोनों का तलाक हो गया। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान का एक इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहे हैं कि आखिर कैसे उनका तलाक हुआ। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के साथ स्क्रिन शेयर करने पर आया हिना खान का जवाब, पढ़ें एक्ट्रेस ने क्या कहा?

आखिर अरबाज खान और मलाइका के बीच अर्जुन कपूर कैसे आ गये और अरबाज ने अपनी शादी को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की। इस विषय पर उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने मलाइका के साथ अपनी शादी को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह शादी बचा नहीं पाए। हमारे बीच चीजें जरूरत से ज्यादा खराब हो गयी।  

थ्रोबैक इंटरव्यू में बताया,'मैंने बिगड़ी हुई चीज को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन असफल रहा। अब अपना बच्चा होता है तो तलाक जैसा फैसला लेने में काफी मुश्किल आती है। जब मेरा मलाइका से तलाक हुआ था तो  बेटा उस समय 12 साल का था। हमारे बीच के रिश्ते की काफी चीजों की उसे समझ हो गई थी कि मलाइका से तलाक के लिए उसे बहुत समझाना नहीं पड़ा। मैं हमेशा अपने बेटे के साथ हूं। मलाइका को बेटे की कस्टडी मिली थी और मैंने इसके लिए कोई लड़ाई नहीं लड़ी क्योंकि मुझे पता था कि बेटा कभी काफी छोटा है और उसे मां की ज्यादा जरुरत है।'

आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकें हैं । मलाइका अर्जुन कपूर के साथ हैं। मलाइका ने अरबाज खान से तलाक के वक्त 10 करोड़ मांगे थे। मलाइका की मांग को पूरा करते हुए अरबाज ने उन्हें 15 करोड़ दिए थे।  

प्रमुख खबरें

Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली आज, वोट चोरी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगा विपक्ष

Senegal में Youth Olympic Games का आगाज, पहली बार अफ्रीकी जमीन पर महाकुंभ

Indian Bank ने EV Charging ढांचे के लिए 100 करोड़ रुपये कर्ज देने का बनाया लक्ष्य

Ahoi Ashtami पर तारों की पूजा के बाद होगा पारण, संतान को मिलेगी दीर्घायु