मोदी के मुरीद क्यों हुए बाबरी की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2025

बंगाल में हुमांयू कबीर ने लगातार टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। या फिर यूं कहें कि ममता बनर्जी की जमीन हिला कर रख दी है। अब हुमांयू कबीर की तरफ से एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे सुनकर बंगाल सीएम परेशान हैं और टीएमसी में खलबली मची हुई है। दरअसल, ये वही हुमांयू कबीर हैं जिन्होंने बीते दिनों बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया। बकायदा बाबरी मस्जिद बनाने के लिए बंगाल में उसकी नींव भी रख दी। तमाम मुसलमानों को एकट्ठा किया गया। कई मौलाना भी उनके मंच पर खड़े नजर आए। विवाद भड़का ही था तभी ममता बनर्जी ने एक्शन लेते हुए हुमांयू कबीर को पार्टी से निकाल दिया। 

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest: 29 को केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे किसान, पूरे पंजाब में पुतले फूंकने की तैयारी

हुमांयू कबीर ने  खुलकर पीएम मोदी की तारीफ कर दी है। उन्हें बेहतर नेता बताया है। कबीर ने कहा कि मेरे पसंदीदा नेताओं में इंदिरा गांधी थीं। इसके बाद राजीव गांधी, लेकिन वर्तमान में मुझे डॉक्टर मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है... मुझे किसी तरह का कोई डर नहीं है... एक दिन तो मरना ही है। प्रधानमंत्री देश का सबसे बड़ा चेयर है और उनका इज्जत देना चाहिए। उनके साथ मेरा कोई कंपेयर नहीं होना चाहिए।हुमांयू कबीर ने जो कहा वो हैरान कर देने वाला है। एक तरफ वो बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर न सिर्फ हिंदुओं को चुनौती दे रहे हैं। बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी की राजनीति को ध्वस्त करने का भी काम कर रहे हैं।   

प्रमुख खबरें

Sugar Mill Prices में 20% की भारी गिरावट, Retail Market में आम आदमी के लिए जल्द सस्ती होगी चीनी

Digital Arrest का शिकार बना Bhopal का बुजुर्ग दंपति, ठगों ने हड़पे ₹22 लाख

Pralhad Joshi बोले: 500 GW Green Energy लक्ष्य के लिए 30 लाख करोड़ का निवेश जरूरी

US Federal Court में HDFC Bank के खिलाफ बड़ा एक्शन, ADR निवेशकों के मुआवजे की मांग से बढ़ी हलचल