Lebanon को क्यों याद आए महात्मा गांधी? कहा- आप एक क्रांतिकारी को मार सकते हैं...

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2024

इजराइल ने बीते कुछ दिनों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला के साथ ही कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। हमास के हमले के एक साल पूरे होने के बाद इजरायली सेना की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया गया। वहीं इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच की जंग में अब तक 22 लाख लोग लेबनान में अपने घरों को छोड़ चुके हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू साफ ने साफ कर दिया है कि वो गाजा की तरह लेबनान को बनने से बचाने का केवल एक ही तरीका है कि हिजबुल्लाह को अपने देश से बाहर करें। हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारियों को मार गिराए जाने के बाद भारत में लेबनान के राजदूत रबी नरश ने बहुत बड़ा बयान दिया है। महात्मा गांधी के शब्दों का हवाला दिया और कहा कि हिजबुल्लाह लोगों द्वारा समर्थित एक वैध राजनीतिक दल है और इसे खत्म नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Hezbollah और Hamas पर Israel का जोरदार अटैक, हवाई हमलों में एक साथ तबाह कर दिए Gaza-Beirut, सुरंग भी नष्ट की

राजदूत ने कहा कि स्थिति और बिगड़ती जा रही है और यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ रही है। दुर्भाग्य से, हम संघर्ष के इस संकटपूर्ण चरण का सामना कर रहे हैं, क्योंकि इजराइल को उसकी आपराधिक नीतियों, युद्ध अपराधों और अपने पड़ोसियों के खिलाफ विस्तारवादी कार्रवाइयों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया गया है। नर्श ने कहा कि लेबनान पिछले वर्ष अक्टूबर से ही भारत सहित विश्व के देशों से आग्रह कर रहा है कि संघर्ष को क्षेत्रीय युद्ध में बदलने से रोका जाए। 

प्रमुख खबरें

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार

Dharamshala में Tibet Tattoo Protest: चीन के Ethnic Unity Law के खिलाफ तिब्बतियों का अनोखा और बड़ा संघर्ष