By रेनू तिवारी | Aug 08, 2019
'आइ लव माय इंडिया' का टाइटल देने वाली फिल्म 'परदेस' को आज पूरे 22 साल हो गये हैं। फिल्म निर्माता सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'परदेस' में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान और महिमा चौधरी ने अभिनय किया था।
इसे भी पढ़ें: क्या ''साहो'' के बाद श्रद्धा कपूर शादी करके बॉलीवुड को छोड़ने वाली हैं?
फिल्म 'परदेस' से शाहरुख खान के साथ दमदार डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी अब जैसे फिल्मों से पूरी तरह गायब ही हो चुकी हैं। 1997 से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली महिमा चौधरी आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में नजर आईं थीं।
इसे भी पढ़ें: अलविदा सुषमा स्वराज: लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन समेत तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
आज आपको बताना चाहेंगे कि आखिर क्यों बॉलीवुड में इतनी सफलता पाने के बाद दमदार एक्ट्रेस महिमा चौधरी फिल्मों से गायब हो गई। फिल्मों से दूर होने को लेकर महिमा चौधरी ने मीडिया से भी बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में फीमेल एक्ट्रेस के लिए यहां अच्छी भूमिका नहीं लिखी जाती थी, ऐसे में ही उन्होंने पर्दे से दूर होने का फैसला किया था।
देखिए फिल्म के प्रशंसकों ने 22 साल पूरे होने के अवसर पर क्या-क्या शेयर किया-