क्या ''साहो'' के बाद श्रद्धा कपूर शादी करके बॉलीवुड को छोड़ने वाली हैं?

is-shraddha-kapoor-to-marry-and-leave-bollywood-after-saaho
रेनू तिवारी । Aug 7 2019 6:10PM

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को चमका दिया। इस फिल्म से श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के साथ उनका हुनर निखरकर सबके सामने आया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला।

श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' में एक संक्षिप्त भूमिका के साथ की थी, और इसके बाद उन्होंने ड्रामा फिल्म 'लव का द एंड' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखाया था। श्रद्धा कपूर को एक ऐसे ब्रेक की तलाश थी जो उनकी काबलियत को पहचाने... ये वक्त 2013 में आया जब रोमांटिक ड्रामा आशिकी 2 श्रद्धा कपूर को ऑफर की गई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने एक गायक की भूमिका निभाई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को चमका दिया। इस फिल्म से श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के साथ उनका हुनर निखरकर सबके सामने आया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला।

इसे भी पढ़ें: अलविदा सुषमा स्वराज: लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन समेत तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

रोमांटिक ड्रामा आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर ने रोमांटिक थ्रिलर एक विलेन (2014), डांस ड्रामा ABCD 2 (2015) और एक्शन ड्रामा बागी (2016) में अभिनय की भूमिकाओं के साथ खुद को स्थापित किया और इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिर एक समय ऐसा दौर भी आया जब श्रद्धा कपूर लगातार फ्लॉप फिल्में दे रही थी। व्यावसायिक रूप से असफल फिल्मों की एक श्रृंखला के बाद, उन्होंने कॉमेडी हॉरर फिल्म स्त्री (2018) में अभिनय किया, जो उनकी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनी। 

इसे भी पढ़ें: सात साल बाद सच्ची घटना पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं अजय और अभिषेक

हाल ही में श्रद्धा कपूर सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म साहो में नजर आने वाली है। प्रभास की ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर की किस्मत बदल सकती है लेकिन शायद श्रद्धा कपूर फिल्म की रिलीज के बाद शादी करने की प्लानिंग में है। गलियारों में खबरें हैं कि श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ अगले साल शादी कर सकती हैं। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि इस रिश्ते से श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर काफी खुश हैं। शादी के बारे में श्रद्धा ने रोहन से बात भी की है। साथ ही अफवाहें ये भी उड़ रही थी कि शादी के बाद श्रद्धा कपूर बॉलीवुड छोड़  देंगी। लेकिन इतनी बड़ी अफवाह पर यकीन करने से पहले आप ये जान लिजिए कि सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म साहो में काम करने के बाद शायद श्रद्धा कपूर का शादी करने का इरादा हो लेकिन बॉलीवुड छोड़ने का कोई इरादा नहीं हैं क्योंकि श्रद्धा साहो के बाद बैक-टू-बैक फिल्में कर रही हैं। श्रद्धा कपूर फिल्म छिछोरे में नजर आएंगी और उसके बाद वरूण धवन के साथ स्ट्री डांस में शानदार डांस करती नजर आएंगी। 

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

All the updates here:

अन्य न्यूज़