उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं... आखिर शहजाद पूनावाला ने क्यों दी तेजस्वी यादव को सलाह

By अंकित सिंह | Jun 21, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाली टिप्पणी के बाद तीखा हमला किया। राजद को घोटाले के दोषियों की पार्टी करार देते हुए पूनावाला ने कहा कि जिस पार्टी का इतिहास चारा घोटाले से जुड़ा हो, जिसके नेता को दोषी ठहराया गया हो और जिसका परिवार जमीन के बदले नौकरी घोटाले में मुकदमे का सामना कर रहा हो, उसे किसी को उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बलिया में भाजपा नेता की अंतरंग तस्‍वीर पोस्‍ट करने के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की सीवान रैली को सुनियोजित करार दिया था। तेजस्वी ने आरोप लगाया, "भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन को लगाया गया था। जनता की इसमें रुचि नहीं थी, इसलिए उन्हें जबरदस्ती लाना पड़ा।" उन्होंने आगे दावा किया, "न तो पीएम मोदी और न ही नीतीश कुमार सच्चे जन नेता हैं। अगर लालू जी सड़क पर खड़े हो जाएं, तो बिना किसी प्रयास के लाखों लोग इकट्ठा हो जाएंगे।"

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका