Telegram वाले 'विकी डोनर' को फ्रांस पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, 100 से ज्यादा बच्चों के पिता, जिनके स्पर्म के लिए लगती है लंबी लाइन

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2024

साढ़े 15 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 120वें सबसे अमीर शख्स जो न सिर्फ एक बिजनेस टॉयकून है। एक लग्जरी लाइफ स्टाइल और मौजमस्ती करना उसका शौक है। बॉडी बिल्डिंग करना, दुनिया के अलग अलग देशों में घूमना और पानी की तरह पैसा बहाना जिसका पैशन है। हम टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव की बात कर रहे हैं। रूसी मूल के अरबपति पावेल डुरोव जो कि टेलीग्राम के सीईओ हैं। उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस में गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम के सीईओ पावेल पर कंटेंट मॉडरेशन में नाकाम रहने का आरोप लगा है। लेकिन इन सब के बीच पावेल डुरोव को लेकर एक खुलासा हुआ है कि 39 साल के पावेल 100 बच्चों के पिता हैं। वो भी बिना शादी के, लेकिन आखिर कैसे, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं। 

व्हाट्सएप की तरह ही टेलीग्राम भी एक इंस्टेंट कम्युनिटी और मैसेजिंग एप है। जिसका इस्तेमाल दुनिया के दर्जनों देशों में मौजूद लाखों यूजर्स करते हैं। इसी टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव हैं। जो फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। फ्रांस की पुलिस ने डुरोव को पेरिस के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। डुरोव की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। टेलीग्राम के सीईओ डुरोव 100 से ज्यादा बच्चों के पिता हैं। मगर 39 साल के पावेल डुरोव ने अब तक शादी नहीं की है। दावा है कि पावेल डुरोव की दर्जनों गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। गौरतलब है कि टेलीग्राम के सीईओ के 100 बच्चों के पिता होने का दावा खुद पावेल डुरोव ने किया है। 

स्पर्म के लिए लगती महिलाओं की लंबी लाइन

डुरोव के स्पर्म के लिए महिलाओं की लंबी लाइन के लगती है। डुरोव ने दावा किया था कि स्पर्म डोनर के तौर पर वह 100 से ज्यादा बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं। दोस्त के अनुरोध पर 15 साल पहले उन्होंने स्पर्म डोनेशन शुरू किया था। जांच में पता चला था कि डुरोव का स्पर्म अच्छी क्वॉलिटी वाला है। यही वजह है कि उनके स्पर्म के लिए महिलाएं घंटों लाइन में लगती है।  

इसे भी पढ़ें: भारत में जबरन वसूली और जुए से होने वाली ट्रांजेक्शन को लेकर टेलीग्राम की जांच जारी

 फ्रांस की पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

डुरोव जिन्हें पिछले दिनों फ्रांस में गिरफ्तार किया गया। फ्रांस की कोर्ट ने मंगलवार को उनको हिरासत 2 दिनों के लिए और बढ़ा दी। ड्यूरोव पर आरोप है कि उन्होंने टेलिग्राम के जरिए चाइल्ड पोर्न समेत क्रिमिनल केंटेट फैलाया है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला