By रेनू तिवारी | May 20, 2019
देश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान समाप्त हो चुके है अब 23 मई को नतीजे आएंगे। इससे पहले 19 मई को एग्जिट पोल के नजीजें आ चुके है। एग्जिट पोल के नतीजों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के एक बार फिर सत्ता में आने का रास्ता साफ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के नतीजे आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय देनी भी शुरू कर दी। एग्जिट पोल पर काफी मजाक बनने लगे। लोग इन नतीजों को लेकर अलग- अलग तरह से क्रिएटिव भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हीं क्रिएटिव में से एक क्रिएटिव विवेक ओबेरॉय का भी बना। ये मीम्स सोशम मीडिया पर जमकर वायरल भी होने लगा। इस मीम्स को विवेक ओबेरॉय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
यहां देखें विवेक ओबेरॉय का सोशल मीडिया पर कैसे उड़ाया ऐश्वर्या का मजाक
विवेक ओबेरॉय ने ये मीम्स खुद शेयर किया है। ये बात थोड़ी अजीब हैं क्योंकि इस मीम में विवेक ओबेरॉय अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या, सलमान खान और अभिषेक बच्चन भी दिखाई दे रहे है। यह एक तरह से एक औरत के करेक्टर पर उंगली उठाने वाली भी बात है क्योंकि वो इस मीम से क्या दर्शाना चाहते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन के कितने अफेयर रहे। बात किसी की हो लेकिन किसी के अफेयर को देश के चुनावी नतीजों से तुलना करना यह गलत है। इस पोस्ट को शेयर करके क्या विवेक ओबेरॉय ने किसी की निजी जिंदगी पर टारगेट किया है? यह तो वह खुद ही बता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील की
दरअसल विवेक ओबेरॉय ने जो मीम ट्वीट किया है, उसमें तीन तस्वीरें हैं। मीम में सबसे ऊपर पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को कैप्शन दिया गया है- ओपिनियन पोल। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय साथ नजर आ रहे हैं, लिखा है- एग्जिट पोल और तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ हैं। इस तस्वीर पर लिखा "रिजल्ट।" विवेक ओबेरॉय ने इस मीम को लॉफिंग इमोजी के साथ साझा किया और लिखा- No politics here....just life.
इसे भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज
बॉलीवुड में सलमान, ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय की कहानी सबको पता है और अक्सर किसी ना किसी बहाने यह दास्तां आज भी चर्चा में आ जाती है। इस बार तो ख़ुद विवेक इसे सतह पर ले आये हैं। सलमान ख़ान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या की ज़िंदगी में विवेक आये थे, मगर यह रिश्ता लम्बा नहीं चला और 2007 में ऐश ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर रही।