अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से क्यों खुश नहीं है डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अमेरिकी डॉलर में मजबूती से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी कंपनियों का विनिर्माण प्रभावित हो रहा है। 

ट्रंप ने देश में कर्ज महंगा होने के लिए एक बार फिर फेडरल रिजर्व को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने ट्वीट में कहा कि अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर डॉलर अमेरिकी कंपनियों को बाजार प्रतिस्पर्धा में मदद करेगा। ट्रंप ने कहा कि अगर कोई सोचता है कि राष्ट्रपति के रूप में , मैं डॉलर में मजबूती से बहुत खुश होऊंगा। तो ऐसा नहीं है !

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह