शाह को PK की चुनौती, कहा- परवाह नहीं तो CAA-NRC की क्रोनोलॉजी पर बढ़ें आगे

By अनुराग गुप्ता | Jan 22, 2020

नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि वो विरोध की परवाह नहीं करते हैं तो सीएए और एनआरसी लागू करने के लिए आगे बढ़ें। आपको जानकारी दे दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनौती दी कि जिसको विरोध करना है करे लेकिन सीएए वापस नहीं होने वाला है।

अमित शाह के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत को नहीं दर्शाता है। अमित शाह जी अगर आप CAA-NRC का विरोध करने वालों की परवाह नहीं करते हैं तो फिर आप इस कानून पर आगे क्यों नहीं बढ़ते हैं। आप कानून को उसी तरह लागू करें जैसे की आपने देश को इसकी क्रोनोलॉजी समझाई थी।

इसे भी पढ़ें: NRC पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अलग-अलग बात बोल रहे हैं: गहलोत

गौरतलब है कि मंगलवार को लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अमित शाह ने रैली की थी। जहां पर उन्होंने कहा था कि इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। यदि ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ। 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित