चुनाव आयुक्त मिस्टर इंडिया क्यों बन गए हैं? CEC पर भड़के तेजस्वी यादव, लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jul 02, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण के मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने फिर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि हम लगातार अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग से मिलने का अनुरोध करते रहे हैं। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य में चुनाव होने हैं, वहां अगर विपक्ष चुनाव आयोग से मिलना चाहता है तो चुनाव आयोग उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहा है। हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने पर तुले हुए हैं और चुनाव आयोग संविधान की धज्जियां उड़ाने पर तुला हुआ है।

इसे भी पढ़ें: JDU कार्यालय में पहली बार लगे मोदी और नीतीश के पोस्टर, जानें क्या है इसके सियासी मायने?

तेजस्वी यादव ने कहा कि भविष्य में मोदी जी बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा देंगे और पूरा प्रभार अपने हाथ में ले लेंगे। चुनाव आयोग कठपुतली बन गया है...यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है कि वोट का अधिकार छीना जा रहा है और चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के साथ बैठक नहीं कर रहा है। न्याय कहां है? चुनाव आयोग ने कभी भी पीएम मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं के खिलाफ उनके भाषणों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Nitin Nabin का सख्त रुख: Sajjan Kumar को श्रद्धांजलि देने वाले 3 BJP MPs को लगाई फटकार

NALSAR Controversy: जस्टिस Nagarathna ने Bar Councils को दी नसीहत, कहा- अपनी भूमिका पर करें Self-Reflection

Mallikarjun Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र, Nepal बाढ़ में फंसे भारतीयों की वापसी की मांग

Russia-Ukraine War: Kyiv पर भीषण Air Strike में 37 की मौत, लापरवाही पर Zelenskyy ने दिखाई भारी सख्ती