शाहरुख खान का बायकॉट करने की क्यों उठी मांग? पाकिस्तान से जुड़ा है ये मामला

By रेनू तिवारी | Sep 17, 2021

जनता का आखिर क्या मूड है अगर आप जानना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाले हैशटेग से पता लगा सकते हैं। 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। देश दुनिया के लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा गया कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी ट्रेंड कर रहे हैं।  17 सितंबर को न शाहरुख खान का जन्मदिन है और न ही किसी फिल्म की रिलीज, फिर आखिर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान क्यों ट्रेंड कर रहे हैं। हम आपको बताते हैं आखिर इसकी वजह क्या है।

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर वायरस हो रही है जिसमें वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इमरान खान ने अपने हाथों में गिलास ले रखा है। दोनों की ये तस्वीर किसी पार्टी की मालूम होती है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ भारत के सुपरस्टार की तस्वीर देखकर कुछ लोग नाराज हो गये और उन्होंने शाहरुख खान को बायकॉट करने की मांग करने लगे। उन्होंने यहां तक उनकी आने वाली फिल्म पठान का बहिष्कार करने की भी मांग हो रही है।

शाहरुख के सपोर्ट में आये फैंस

जहां शाहरुख खान का लोग विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान का समर्थन करने के लिए उनके फैंस आ गये हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने हैशटेग चलाया #welovesrk । शाहरुख  खान की यह पुरानी तस्वीर है और इमरान खान के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों का संदर्भ देते हुए फैंस शाहरुख खान का सपोर्ट कर रहे हैं।  फैंस ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की जहां वह बहुत भारी संख्या में इकठ्ठा हुए लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने लिखा ये शाहरूख खान है पूरी दुनिया में लोग इन्हें चाहते हैं। यह केवल भारत तक ही सीमित नहीं हैं।  

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल