झारखंड के हजारीबाग में जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने तैनात की टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 21, 2026

हजारीबाग (झारखंड), 21 जुलाई झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव में हुई।

परिजनों ने उनकी तलाश की और अगली सुबह उनका शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। बरही वन क्षेत्र के पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में एक लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि शेष मुआवजा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में तीन हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों को इलाके से खदेड़ने के लिए वन विभाग ने 15 सदस्यीय त्वरित प्रतिक्रिया बल की टीम तैनात की है। झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमलों में होने वाली मौत के मामलों में 10 लाख रुपये का मुआवजा देती है।

प्रमुख खबरें

प्याज और खाद्य वस्तुएं महंगी होने से अगस्त में Retail Inflation उछलकर 4.82 प्रतिशत पहुंची

15 सितंबर को Doordarshan की हुई थी स्थापना, जानें आज के इतिहास से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Middle East तनाव के बीच Brent Crude की कीमत 108 Dollar के पार पहुंची

TMC के 20 बागी सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा से पहलेजॉइन करेंगे बीजेपी? सामिक भट्टाचार्य ने दावों को नकारा