महिलाओं से मारपीट करने वालों पर भड़की NCP सांसद सुप्रिया सुले, बोलीं- एक हाथ तोड़ कर दूसरे हाथ में दे दूंगी

By रेनू तिवारी | May 18, 2022

मुंबई। लगातार महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा बढ़ रही हैं। वैवाहिक बलात्कार का मामला भी इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। हाल में कोर्ट में वैवाहिक बलात्कार को लेकर सुनवाई भी हुई हैं। इसी बीच में महिलाओं से मारपीट करने वालों पर NCP सांसद सुप्रिया सुले भड़की नजर आयी। उन्होंने अपना ताजा बयान में महिलाओं से मारपीट करने वालों के प्रति तीखा तेवर दिखाते हुए  बोलीं- एक हाथ तोड़ कर दूसरे हाथ में दे दूंगी अगर किसी औरत से मारपीट की। 

इसे भी पढ़ें: 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी का प्रस्ताव अगले सप्ताह मंत्रिमंडल को भेज सकता है दूरसंचार विभाग 

महिला पर हाथ उठाने वाले किसी भी पुरुष का हाथ तोड़ दूंगी : सुप्रिया सुले 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में किसी भी महिला पर हमला करने के लिए हाथ उठाने वाले पुरुष का ‘‘हाथ तोड़ देंगी’’। सुले बारामती से सांसद हैं। उन्होंने पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किए जाने के एक दिन बाद जलगांव में यह बात कही। यह कथित घटना सोमवार को हुई, जब राकांपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पुणे दौरे के दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर एक ज्ञापन देने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics | राज्यसभा चुनाव में दूसरा उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना, BJP के संभाजीराजे की एकतरफा जीत पर पड़ेगा असर?

 

सुले ने महिलाओं से मारपीट करने वालों को दी चेतवनी 

सुले ने कहा, ‘‘यह शाहू महाराज, महात्मा फुले, बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया।’’ राकांपा नेता ने कहा, ‘‘मैं आपको बता रही हूं, अगर राज्य में अब से कोई पुरुष किसी महिला को पीटने के लिए हाथ उठाएगा, तो मैं खुद वहां जाऊंगी और उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर करूंगी। मैं उसका हाथ तोड़ कर उसे दे दूंगी।’’

 पुलिस ने की महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट

पुणे पुलिस ने सोमवार देर रात महिला राकांपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। भाजपा की स्थानीय इकाई ने आरोपों को झूठा करार दिया। सुले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सभी मामलों में ऐसा ही रुख अपनाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘(सांसद) नवनीत राणा के साथ जो हुआ, उसके बाद उन्होंने बात नहीं की। जब महिलाओं पर हमले किए गए, तो वह कुछ नहीं बोलीं। जब हमारी महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया तो वह कुछ नहीं बोलीं। मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह का रुख अकसर अपनाना चाहिए, हम इसका स्वागत करेंगे।

प्रमुख खबरें

India के औद्योगिक सामान आयात में China की हिस्सेदारी बढ़कर 30 प्रतिशत हुई: GTRI

PM Modi को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल ‘‘असल’’ मुद्दों पर बहस करनी चाहिए : P. Chidambaram

हर युग में अंत में सच ही जीतता है, असत्यमेव पराजयते : Akhilesh Yadav

अगले साल आ सकता है Bolt का IPO, पहला ध्यान नई श्रेणियों में प्रवेश करना : सह संस्थापक Varun Gupta