Pakistan को मिटा देंगे...भारत अकेला नहीं, अमेरिका के नए विदेश मंत्री का आक्रमक अंदाज

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

अमेरिका से आई खबर पाकिस्तान की बर्बादी का सबूत सरीखा है। शपथ लेते नजर आए शख्स अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रूबियो हैं। शपथ लेते ही मार्को रूबियो ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। मार्को रूबियो शपथ लेते ही सबसे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करने पहुंच गए। ये अमेरिकी विदेश मंत्री की पहली आधिकारिक मुलाकात थी, जो उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री से की है। अमेरिकी विदेश मंत्री को एस जयशंकर से मिलता देख पाकिस्तानियों ने मार्को रूबियो के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया। लेकिन इस सर्च के जो रिजल्ट आए उसने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए। मार्को रूबियो का इतिहास ये है कि वो कट्टर भारत समर्थक हैं और पाकिस्तान के धुर विरोधी। पिछले साल ही जुलाई में मार्को रूबियो ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी संसद में बिल पेश किया था। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में वाहनों के काफिले पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई

उन्होंने ये भी कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत अकेला नहीं है। अमेरिका अपने साझेदारों की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए उनका समर्थन करेगा। रूबियो ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर भारत रूस से हथियार खरीदता है तो उसे ऐसा करने देना चाहिए। हमें भारत को प्रतिबंधों की धमकी नहीं देनी चाहिए। अब यही मार्को रूबियो शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत से मिले।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह