फर्स्ट लेडी मेलानिया को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा? ट्रंप की नई नागरिकता स्कीम ने फंसाया

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2025

अमेरिका में इन दिनों मेलेनिया ट्रंप को देश निकाला देने की मांग उठ रही है। आखिर अमेरिकी नागरिक अपनी ही फर्स्ट लेडी के लिए देश निकाला क्यों मांग रहे हैं, ये समझने के लिए आपको इसका थोड़ा सा बैकग्राउंड जानना होगा। सबसे पहले आपको बताते हैं कि अमेरिका के एक सामाजिक अधिकार संगठन मूव ऑन ने मेलेनिया ट्रंप को लेकर एक सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया। इस अभियान के जरिए मांग उठाई जा रही है कि डोनाल्ड ट्रंप के विदेश मूल के लोगों की नागरिकता खत्म करने की योजना में सबसे पहले मेलेनिया ट्रंप की नागरिकता खत्म होनी चाहिए। इस कैंपेन पर अब तक हजारों साइन हो चुके हैं और ट्रंप विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेता भी मेलेनिया को देश निकाला देने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Abraham Accords 2.0: ईरान, गाजा, इजरायल, व्हाइट हाउस में ट्रंप और सऊदी प्रिंस की सीक्रेट मीटिंग में क्या डील हुई

हालाँकि यह याचिका मूल रूप से पाँच महीने पहले बनाई गई थी, लेकिन आयरलैंड के एक अख़बार, आयरिश स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में इसने नए सिरे से गति पकड़ी है। कुछ दिन पहले इस पर 100 हस्ताक्षर थे, लेकिन जब यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई, तब तक यह बढ़कर 6,000 से अधिक हो गई थी। याचिका में मेलानिया ट्रम्प की आव्रजन स्थिति पर सवाल उठाया गया तथा ट्रम्प की आव्रजन नीति की आलोचना की गई।

प्रमुख खबरें

US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन।

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर होती है भगवान शिव की भी पूजा

Indian Air Force को मिली नई ताकत, Netra आसमान से रखेगा दुश्मनों पर नजर, China और Pakistan में अभी से दिखने लगी बेचैनी

MEA Toshakhana E-Auction: नए रूल्स के तहत अब आम नागरिक भी खरीद सकेंगे ये विदेशी तोहफे