सऊदी अरब ने भारत आने वाली यात्री उड़ानों की दी अनुमति, एअर इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

नयी दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि सऊदी अरब ने वंदे भारत मिशन के तहत भारत आने वाली यात्री उड़ानों की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच सऊदी अरब ने मंगलवार को भारत से आने और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। बुधवार रात एक ट्वीट में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया कि वह यात्रियों को भारत से सऊदी अरब नहीं ले जाएगा। उसने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सऊदी अरब से भारत आने वाली अपनी उड़ानों में यात्रियों को लाना जारी रखेंगी। 

इसे भी पढ़ें: Air India को अपने हवाईअड्डों पर रखरखाव संबंधी परिचालन की अनुमति देगा अमेरिका 

मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में, सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (जीएसीए) ने कहा कि वह निम्नलिखित देशों (भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना) से यात्रा को निलंबित कर रहा है। हालाँकि, इसमें उन यात्रियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, जिनके पास आधिकारिक सरकारी निमंत्रण हैं। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी आबादी रहती है।

प्रमुख खबरें

Salman Khan Case में आरोपी की मौत पर संजय राउत का बड़ा बयान, पूरा मामला रहस्यपूर्ण, जब सरकार बदलेगी तो...

कर्नाटक में विधान परिषद की छह सीट के लिए तीन जून को चुनाव

पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

बिहार में नहीं होगी लालटेन युग की वापसी, Rajnath Singh बोले- बिना लोकलाज नहीं चल सकता लोकतंत्र