दुर्गा पूजा में सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन, पंडालों पर नहीं लगेगी भीड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दुर्गा पूजा के आयोजकों को इस साल छोटे स्तर के समारोहों की तैयारी करने के लिए कहने के तीन दिन बाद, सामुदायिक पूजा आयोजकों के लिए मंच ‘फोरम फॉर दुर्गोत्सव’ ने कहा कि वह सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि लोग पंडालों व बाजारों में भीड़ नहीं लगाएं। फोरम के एक पदाधिकारी सोमनाथ दास ने कहा कि पिछले साल की तरह मंच के सदस्यों ने खुले पंडाल बनाने का फैसला किया है, जिससे लोग दूर से प्रतिमाओं के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा, “हमारी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं...अगर कोई उत्सव नहीं होता तो शहर में लोग मायूस होते। पूजा समिति के सभी सदस्यों ने धूमधाम और दिखावे से दूर रहने का फैसला किया है। हालांकि, वे हमारी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप एक सुरुचिपूर्ण प्रस्तुति देंगे।”

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां