100% टैक्स लगा देंगे, भारत समेत BRICS देशों को Trump की सीधी धमकी

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

भारत, चीन समेत ब्रिक्स देशों को ट्रम्प ने एक बार फिर खुली धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा कि डॉलर को इग्नोर करने का खेल नहीं चलेगा। ब्रिक्स देशों की करेंसी शुरू करने को लेकर ट्रम्प ने कहा कि 100 फीसदी टैक्स लगा दिया जाएगा। ट्रम्प ने दो टूक कहा है कि ब्रिक्स देश डॉलर को रिप्लेस नहीं कर सकते। 

इसे भी पढ़ें: Trudeau को पुतिन से भी ज्यादा मोदी से डर लगता है, कनाडा ने भारत को बताया रूस से भी खतरनाक देश

रूस और चीन ने अमेरिकी डॉलर का विकल्प लाने की कोशिश की है। ब्राजील ने भी एक साझा करंसी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। ब्रिक्स समिट से पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि रूस डॉलर को छोड़ना या उसे हराना नहीं चाहता है। उसे डॉलर के साथ काम करने से रोका जा रहा है। इसलिए डॉलर की जगह किसी दूसरे विकल्प को ढूढ़ना मजबूरी है। डॉलर की वैल्यू कम करने की ब्रिक्स देशों की इन्हीं कोशिशों से ट्रंप भड़के हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi weather: दिल्ली में सुबह रही गर्मी और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज

Jasprit Bumrah की जगह Aaqib Nabi को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया

Pune suicide: पुणे में आर्थिक तंगी के चलते दंपति और उनकी 19 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या

Samastipur-Saharsa MEMU Train: बिहार के सिमरी बख्तियारपुर में ट्रेन के डिब्बों में लगी आग