हरियाणा में स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार करेंगे : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति को सुधारा है और उनकी पार्टी हरियाणा में भी यह करना चाहती है। केजरीवाल ने हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामलों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की आलोचना भी की।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत का तंज, मोदी को मन की बात में शांति की अपील करनी चाहिए

उन्होंने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से वोट मांगते हुए कहा, ‘‘हमने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया और हरियाणा में भी ऐसा करेंगे। ’’ उन्होंने कहा, “मुझे अच्छा लगता है जब लोग मुझे ‘हरियाणा का लाल’ कहते हैं। हरियाणा मेरी जन्मभूमि है।” उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में चौबीसों घंटे बिजली रहती है, ‘आप’ की सरकार बनने पर हरियाणा में भी उसी तरह बिजली आपूर्ति की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी