ममता बनर्जी को नंदीग्राम से 50 हजार वोटों से हराएगा भाजपा प्रत्याशी: शुभेंदु अधिकारी का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2021

चंदननगर। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से जो भी उम्मीदवार भाजपा से चुनाव लड़ेगा वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कम से कम 50 हजार मतों से पराजित करने में कामयाब रहेगा। हुगली के चंदननगर में एक रोडशो का नेतृत्व करते हुए अधिकारी ने, जिले के लोगों से सिंगूर आंदोलन के लिए माफी मांगी जिससे टाटा मोटर्स को ऑटोमोबाइल फैक्टरी लगाने की योजना को रद्द करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा की पिछली सरकार वर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार से रोजगार देने समेत कई मायनों में बेहतर थी। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा