उत्तराखंड की 70 सीटों पर 14 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन धामी ने की यह घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक समिति गठित कर समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करेगी। राज्य में 14 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां यह घोषणा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता धामी ने कहा कि इस मसौदे को तैयार करने के बाद सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास करते हों। धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने वाली समिति में न्यायविदों, सेवानिवृत्त और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समान नागरिक संहिता के दायरे में विवाह, तलाक, जमीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषय शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: चौबट्टाखाल से आसान नहीं सतपाल महाराज की राह, नाराज वोटर बढ़ा सकते हैं मुश्किलें

धामी ने कहा, ‘‘यह समान नागरिक संहिता संविधाननिर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्तरूप देगा। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा जो देश के सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता की संकल्पना प्रस्तुत करता है।’’ उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी समय-समय पर इसे लागू करने पर ही जोर नहीं दिया बल्कि इस दिशा में कदम न उठाने पर नाराजगी भी वयक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार इस संबंध में गोवा से प्रेरणा लेगी जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर देश के सामने एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक मेल—जोल और लैंगिक समानता को भी बढावा देगी।

प्रमुख खबरें

ईरान की सीमाओं पर दिख रही दर्दनाक कहानियाँ, भाग जाना चाहते हैं लोग मगर पड़ोसी देशों ने दरवाजे कर रखे हैं बंद

World Cup जीत के बाद Ajit Agarkar का पावर-प्ले, क्या BCCI मानेगा Chief Selector का एक्सटेंशन प्लान?

रेवंत रेड्डी बने रेवंतुद्दीन..., Eid Gift पर shehzad poonawalla का Telangana सरकार पर तीखा हमला

Astrology Tips: सूर्य को अर्घ्य देते समय क्यों जरूरी है गंगाजल-गुड़, जानें इसका Powerful Astro-Reason