बागपत में विपक्षियों पर बरसे अमित शाह, बोले- 5 साल में UP की अर्थव्यवस्था को बनाएंगे नंबर वन

By अनुराग गुप्ता | Feb 06, 2022

बागपत। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने रविवार को बागपत में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महान गायक लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम सबके बीच स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी नहीं रही। आज उनका निधन हो गया। आज पूरा देश लता जी को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी रहा है। मैं भी पूरे मंच और भाजपा की ओर से लता जी को श्रद्धांजलि देता हूं। 

गृह मंत्री ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा विकास की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली, इसमें सपा-बसपा का भी समर्थन भी था। एक हिसाब से कांग्रेस-सपा-बसपा की सरकार चली। लेकिन साल 2013-14 के बजट में उत्तर प्रदेश का कितना बजट दिया गया ? अखिलेश यादव आंकड़े की बात ही नहीं करते हैं लेकिन आंकड़ों की बात आती है तो सिर्फ और सिर्फ इत्र वाले की याद आती है।

गृह मंत्री ने कहा कि सपा इत्र वाले के यहां से 250 करोड़ रुपए पकड़े गए। उनके (अखिलेश) पेट में दर्द होने लगता है और कहते हैं कि मोदी जी बदला ले रहे हैं। अरे अखिलेश जी आपको क्या तकलीफ है रेड से? ये इत्र वाला आपका कौन है जनता को बताओं जरा? उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार ने 2013-14 में उत्तर प्रदेश को 66,623 करोड़ रुपये दिया था। अभी-अभी मोदी जी बजट लेकर आए, 2022-23 के बजट में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मोदी जी ने 1 लाख 46 हजार 500 करोड़ रुपये देने का कार्य किया। 

इसे भी पढ़ें: मोदी लहर में भी सलामत रहा रालोद का किला, छपरौली सीट पर 84 साल से है चौधरियों का कब्जा 

गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को कुछ लोग विधायक बनने का, मंत्री बनने की सीढ़ी का और कुछ लोग इस चुनाव को अपने राजनीतिक भविष्य के साथ जोड़ते हैं। मगर ये चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य निश्चित करने का चुनाव है, प्रदेश को आगे ले जाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 1.82 करोड़ गरीबों के घर में 70 साल तक बिजली नहीं आई थी, वहां बिजली पहुंचाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी