हमारी कोई लव या अरैंज मैरिज नहीं हुई है, 4 जून को परिणाम आने के बाद टूट जाएगा कांग्रेस-AAP का गठबंधन? क्या बोले केजरीवाल

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

पंजाब में लोकसभा चुनाव से तीन दिन पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन स्थायी नहीं है। केजरीवाल ने इंडिया टुडे को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि हमने कोई शादी थोड़ी की है। हमारी कोई मैरिज नहीं हुई है। अरैंज मैरिज नहीं हुई है, लव मैरिज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल, उनका लक्ष्य सत्तारूढ़ भाजपा को हराना है और मौजूदा शासन की तानाशाही और गुंडागर्दी को खत्म करना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को बचाना ज़रूरी है। भाजपा को हराने के लिए जहां भी गठबंधन की जरूरत पड़ी, आप और कांग्रेस एक साथ आए और अपना संयुक्त उम्मीदवार खड़ा किया। पंजाब में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है।

इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल को CM हाउस में पीटने वाले महिला सम्मान की बात करते हैं, फिरोजपुर की रैली में अन्ना का नाम लेकर केजरीवाल पर राजनाथ ने साधा निशाना

कांग्रेस के साथ अलायंस के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली-चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ और पंजाब में अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त देश को बचाना जरूरी है। जहां-जहां बीजेपी को हराने के लिए हमें साथ आना पड़ा, हम साथ आए। ताकि बीजेपी के खिलाफ एक कैंडिडेट दिया जा सके। 1 जून को मौजूदा लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण को चिह्नित करेगा, और 57 संसदीय क्षेत्रों में होगा। पहले छह चरणों में 19, 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई को मतदान हुआ था। भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार कार्यकाल और लगातार तीसरी बार एकदलीय बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के शीर्ष कार्यालय में हैट्रिक की तलाश में हैं।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी