माइकल होल्डिंग ने कहा- वेस्टइंडीज को इन 3 खिलाड़ियों की कमी खलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

लंदन। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग और इयान बिशप ने कहा कि डेरेन ब्रावो और शिमरोन हेतमेयर के कोविड-19 महामारी से उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं के कारण तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड की यात्रा नहीं करने के फैसले का सम्मान करना चाहिए, हालांकि उन्होंने माना कि टीम को उनकी कमी महसूस होगी। ब्रावो और हेतमेयर के अलावा कीमो पॉल ने भी आठ जुलाई से शुरू होने वाली विजडन ट्राफी के लिये ब्रिटेन जाने से इनकार कर दिया। होल्डिंग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘जहां तक वेस्टइंडीज क्रिकेट का संबंध है तो मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं किसी को यह नहीं कहने जा रहा हूं कि कोविड-19 के समय में उन्हें इंग्लैंड जाना चाहिए, कोई भी बीमार पड़ सकता है या फिर और भी बुरा हो सकता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि यह वेस्टइंडीज टीम के दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि ये काफी प्रतिभाशाली हैं और उनकी कमी खलेगी। ’’

प्रमुख खबरें

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी