WI vs SL Test: Dhananjaya De Silva का शतक भी नहीं आया काम, West Indies ने श्रीलंका को 308 पर समेटा।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

कप्तान धनंजय डिसिल्वा के 13वें टेस्ट शतक के बावजूद वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका को 308 रन पर समेट दिया। डिसिल्वा ने 168 गेंद में 17 चौकों से 120 रन की पारी खेली। उन्होंने उस समय दिनेश चांदीमल (54) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 और सोनल दिनुशा (43) के साथ छठे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की जब टीम 42 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

ग्रीव्स ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ, केमार रोच और शमार जोसेफ ने दो-दो विकेट चटकाए। रोच टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने के करीब पहुंच गए हैं। अब उनके नाम 27.02 की औसत से 296 विकेट हैं।

प्रमुख खबरें

SBI SCO Recruitment: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, 5 अक्टूबर तक करें Apply

भारत की Energy Needs को पूरा करने के लिए US बढ़ा रहा हाइड्रोकार्बन सप्लाई

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर