महिला ने भाजपा नेत्री के घर सामूहिक बलात्कार का लगाया आरोप, आपबीती सुन पुलिस ने दर्ज किया मामला

By राजीव शर्मा | Jul 31, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भाजपा नेत्री के घर पर बरेली की युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई तो अफसर भी हैरान रह गए। एसएसपी ने पल्लवपुरम पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: फेसबुक के जरिए विदेशी युवती को प्यार के झांसे में फंसाकर ऐंठे लाखों रुपए, निकाह के बाद साथ रहने से किया इनकार 

आरोप है कि महिला मित्र ने धोखाधड़ी से 20 हजार रुपये भी ऐंठे हैं। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पल्लवपुरम पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस ने मीनाक्षी चौहान, अनिकेत चौहान और अजय चौहान पर धोखाधड़ी और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया। थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि अभी महिला पल्लवपुरम थाने में नहीं आई है। वह एसएसपी के समक्ष ही पेश हुई थी। महिला के आने के बाद ही पूरे प्रकरण की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये