बेंगलुरु में महिला का शव सूटकेस में मिला, पति हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2025

कर्नाटक के बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताा कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया। इसने बताया कि हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आये थे और हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है।

उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा, आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।

प्रमुख खबरें

800 इंडस्ट्रीज़ बंद होंगी, सड़कों पर सिर्फ़ DTC बसें चलेंगी, दिल्ली सरकार का बड़ा प्रदूषण एक्शन प्लान

Madhya Pradesh: दमोह में ब्रेक फेल होने से पुलिया से गिरा डंपर, तीन की मौत, एक लापता

Mumbai की एक अदालत ने भगोड़ा हीरा कारोबारी Mehul Choksi की याचिका खारिज की

Goa Court ने आग की घटना वाले नाइटक्लब के दो प्रबंधकों को जमानत दी