विचित्र! इस लड़की में हैं दो वजाइना और दो गर्भाशय, दोनों कोख में एक साथ कर सकती है गर्भधारण

By प्रिया मिश्रा | May 12, 2022

अमेरिका के एरिजोना की रहने वाली लेनन बाकी सभी महिलाओं से बिल्कुल अलग हैं। लेनन की एक नहीं बल्कि दो-दो वेजाइना और दो-दो गर्भायश हैं। यहां तक कि उनकी गर्भाशय ग्रीवा भी दो हैं। मेडिकल भाषा में इसे यूटरस डिडेलफिस कहा जाता है। लेनन ने टिक टॉक पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे इस दुर्लभ स्थिति का शिकार हैं। लेनन का कहना है कि उनका लक्ष्य इस दुर्लभ स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग लेनन का वीडियो देखकर हैरान हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें हिम्मती बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: International Nurses Day 2022: फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है 'नर्स दिवस', जानिए 'लेडी विद द लैंप' की कहानी

एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि क्या बच्चा पैदा करने में कोई समस्या होगी? इस पर लेनन ने कहा कि एक ही समय में दो अलग-अलग पुरुषों द्वारा गर्भवती हो सकती हैं। लेकिन ऐसा तभी होने की संभावना है जब वह एक ही हफ्ते के भीतर संबंध बनाएं। हालांकि, इस मामले में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि उनका गुप्तांग कैसा दिखता है? लिया ने बताया कि उनकी बॉडी एक सामान्य इंसान की तरह दिखती है। लेकिन योनि के अंदर एक डिवाइडर से दो अलग-अलग रास्ते बनते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों रास्ते अलग-अलग गर्भाशय में जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी की चिंता किए बिना अब कर सकेंगे सेक्स, संबंध बनाने से पहले करना होगा बस ये एक काम

लेनन के मुताबिक वे इस स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी कहानी शेयर कर रही हैं। उनके पास ऐसे कई वीडियो है जो यूट्रस डिडेलफिस के बाड़े में गहराई से बताते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स में लेनन को उनकी कहानी साझा करने के लिए उनकी प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, “देखिए आप हर दिन कुछ नया और दिलचस्प सीखते हैं। इसके बारे में बोलने के लिए आपको बधाई।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया "हमें साझा करने और शिक्षित करने के लिए धन्यवाद।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "मैं 54 वर्ष का हूं और मैंने अपने जीवन में इसके बारे में कभी नहीं सुना। इतना निजी कुछ साझा करने के लिए धन्यवाद।"

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई