अरबी ड्रेस वाली महिला को गुस्साई भीड़ से बचाया, पाकिस्तान की पुलिस अफसर को मिलेगा मेडल

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2024

पाकिस्तान के लाहौर की पुलिस अधिकारी शेहर बानो ने एक महिला को गुस्साई भीड़ से बचाया। उन्होंने कहा कि लोगों को कार्रवाई करने से पहले हमेशा तथ्यों को देखना चाहिए। पंजाब पुलिस ने कायद-ए-आजम पुलिस पदक के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। घटना के बारे में स्थानीय मीडिया से बात करते हुए शेहर बानो ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को लाहौर के कपड़ा बाजार (इछरा बाजार) में भीड़ से घिरी एक महिला की रिपोर्ट मिली थी, जिसने उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें: LAC पर गतिरोध, कमरे में बातचीत दोनों साथ नहीं हो सकती, चीन की चाल पर खुलकर बोले जयशंकर

महिला पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था क्योंकि गुस्साई भीड़ ने उसकी पोशाक पर छपी अरबी सुलेख को कुरान की आयतें समझ लिया था। भीड़ ने महिला को घेर लिया और उससे अपने कपड़े उतारने की मांग की। घटना के बाद, पुलिसकर्मी ने कहा कि  अधिक लोग वहां इकट्ठा होने लगे और दुकानदार से लड़की को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। दुकानदार ने उसे दुकान में आश्रय दिया और आरोपी भीड़ को सूचित किया कि यह सिर्फ एक अरबी सुलेख प्रिंट था क्योंकि लड़की और इस्लाम धर्म और कुरान की पवित्र आयतों का अपमान नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व