तेलंगाना में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात! महिला ने ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर की पति की हत्या

By रेनू तिवारी | Jul 07, 2026

तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले से एक ऐसी सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति को छत से नीचे फिंकवाया, बल्कि जब वह बच गया, तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसके हाथ में लगे कैनुला (Medical Cannula) के ज़रिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh NCP Rally Blast | ढाका के पास बांग्लादेश NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़

पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, संध्या (32) का अनिल (35) नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, संध्या और अनिल ने प्रशांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनके संबंधों में बाधा था। उन्होंने प्रशांत की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए वेंकट साई नाम के एक व्यक्ति की मदद ली। विज्ञप्ति के अनुसार, योजना के तहत साई 29 जून को प्रशांत के घर गया और उसे काफी मात्रा में शराब पिलाई। इसके बाद वह प्रशांत को इमारत की छत पर ले गया और संध्या के फोन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उसे नीचे धक्का दे दिया।

इसे भी पढ़ें: दुनिया की 'लाइफलाइन' पर बारूदी हमला! होर्मुज़ में तेल टैंकर को बम से उड़ाया, धधकते समंदर के बीच ईरान पर गहराया शक

हालांकि, प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद संध्या और साई उसे इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल ले गए। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन फिर उसे घर वापस ले आए। विज्ञप्ति के अनुसार, अनिल के उकसाने पर संध्या ने कैनुला के जरिए प्रशांत के शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा वाला इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद संध्या ने प्रशांत को चारपाई से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट