उत्तर प्रदेश में दहेज के लिए महिला की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के जनसठ क्षेत्र के सलारपुर गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के भाई राशिद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें उसने कहा है कि उसकी बहन शबाना (28) की हत्या पति शौकीन और ससुराल वालों ने कर दी और उसका शव कमरे में फंदे से लटका दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए