अस्‍पताल में सोल्‍जर की तरह बेटी का ध्यान रखती थी प्रियंका चोपड़ा जोनस, बेटी की शेयर की पहली झलक

Priyanka Chopra
Google common license
निधि अविनाश । May 9 2022 2:52PM

प्रियंका और निक की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। इस साल जनवरी में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। प्रियंका ने अस्पताल, वहां की मेडिकल टीम को उनकी बेटी का ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा किया।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी छोटी सी बेटी को बाहों में भर रखा है। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी साथ में नजर आ रहे है। प्रियंका ने तस्वीर के साथा कैप्शन में बच्ची को अस्पताल से लेकर घर लाने तक के जर्नी के बारे में बताया है। आपको बता दें कि प्रियंका की बेटी 100 दिनों तक अस्पताल के एनआईसीयू में रहने के बाद घर लौटी है। प्रिंयका ने यह तस्वीर मदर्स डे पर शेयर की थी और लिखा कि "पिछले कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे थे। उन्होंने लिखा, ‘‘.... 100 से अधिक तक समय तक एनआईसीयू में रहने के बाद हमारी बेटी आखिरकार घर लौट आई है।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ हर परिवार का सफर अलग होता है और इसमें एक निश्चित तरह का विश्वास कायम करने की जरूरत होती है...हमारे लिए पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण थे... पीछे मुड़कर देखने पर एक बात तो स्पष्ट है कि हर पल कितना कीमती और खूबसूरत होता है।’’

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की हो गयी सगाई? अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक्ट्रेस ने दिखाई सगाई की अंगूठी

बताते चले कि प्रियंका और निक की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। इस साल जनवरी में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। प्रियंका ने अस्पताल, वहां की मेडिकल टीम को उनकी बेटी का ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा किया। वहीं, निक ने भी सोशल मीडिया पर इसी बयान को शेयर करते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के लिए लिखा कि ‘‘ प्रिय, आप मुझे हर तरीके से प्रेरित करती हैं और इस नई भूमिका को आप काफी सहजता से निभा रही हैं। इस सफर में आपके साथ चलकर काफी खुश हूं। मातृ दिवस की शुभकामनाएं। मुझे आपसे प्यार है।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp Highlights: कंटेस्टेंट के चौंकाने वाले खुलासो से भरा हुआ है शो का 70 दिन लंबा सफर

प्रियंका के इस पोस्ट पर बहन परिणीति चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड से रणवीर सिंह, सोनम कपूर और प्रिति जिंटा ने जमकर प्यार लुटाया है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी नातिन का स्वागत किया है। इसी बीच परिणीति ने कमेंट सेक्शन पर लिखा कि बीते तीन महीने से भी ज्यादा समय तक प्रियंका एक सोल्जर की तरह अस्पताल में प्रीमैच्‍योर पैदा हुई मालती का ध्यान रख रही थीं। नन्ही बिटिया ने हमें पहले ही बहुत कुछ सीखा दिया है और वह तो इस बारे में कुछ जानती भी नहीं है! चलो अब उसे बिगाड़ने का टाइम आ गया है। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने अपनी नन्ही परी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़