धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली में महिला ने शिकायत वापस ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मुंबई की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत वापस ले ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने जांच करने वाले अधिकारी से कहा है कि वह मुंडे के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले रही है, हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि उसके इस फैसले के पीछे वजह क्या है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला से इस संबंध में नोटरी द्वारा प्रमाणित हलफनामा देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, वेट एंड वॉच के मूड में NCP

महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2006 में शादी करने का वादा करके उनका बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया। महिला ने इस बाबत 11 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसे भी पढ़ें: एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर बोले शरद पवार, कहा- जल्द होगा फैसला

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और महिला अपने बयान दर्ज करवाने के लिए ओशीवारा पुलिस थाने भी गई। बीड जिले से वरिष्ठ राकांपा नेता मुंडे ने इन आरोपों से इनकार किया और इन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास बताया। हालांकि मंत्री ने यह स्वीकार किया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन से उनके संबंध थे।

प्रमुख खबरें

मां खालिदा जिया बीमार, 17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी: बांग्लादेश की सत्ता का संघर्ष!

कुलदीप सेंगर की जमानत पर बवाल: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि