महिलाओं को मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की अनुमति लेकिन... मुस्लिम बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2023

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि धार्मिक ग्रंथों, सिद्धांतों और मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में प्रवेश करने की अनुमति है, बशर्ते कि सामान्य क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं का स्वतंत्र रूप से मिलना-जुलना न हो। हलफनामे में बताया गया है कि किसी भी मस्जिद में महिला-पुरुषों का आपस में मुलाकात का जिक्र नहीं है। मुस्लिम महिलाओं के लिए एक कम्फर्टेबल और सुरक्षित जगह उपलब्ध है, जहां वे शांति से नमाज अदा कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Muslim महिलाओं की बड़ी जीत, मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ने की इजाजत मिली !

यह उल्लेख करना उचित है कि लगभग हर मस्जिद में पुरुषों और महिलाओं के लिए एक अलग प्रवेश द्वार होता है और यहां तक ​​कि वुजू और वॉशरूम के लिए भी अलग-अलग क्षेत्र होते हैं। हलफनामा एक फरहा अनवर हुसैन शेख द्वारा दायर याचिका में दायर किया गया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि भारत में मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की प्रथा अवैध और असंवैधानिक है। 

प्रमुख खबरें

Narendra Modi सरकार पर अघोषित आपातकाल का आरोप, Abhijeet Dipke ने साधा निशाना

Ujjain Shaktipeeth: Ujjain के Harsiddhi Temple में गिरी थी सती की कोहनी, बना 51 शक्तिपीठों का केंद्र

FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान

Pope Leo XIV Surgery | पोप लियो 14वें को हुआ फेफड़े का कैंसर, जेमेली अस्पताल में सर्जरी सफल, वेटिकन ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन