समाज के हर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं महिलाएं : विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Mar 08, 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दुनिया का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलाएं किसी न किसी भूमिका में न हों।अनेक क्षेत्रों में महिलाएं सशक्त भूमिकाओं में हैं। महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये कही। भोपाल के तुलसी मानस प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं महिलाओं एवं युवतियों को सम्मानित भी किया गया। 

इसे भी पढ़ें: महिलाएं भगवान का रूप जब हम मुश्किल में होते है, तब हम भगवान की गोद में होते हैं- डॉ सुदाम खाड़े

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, सुश्री सरिता देशपांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती हंसकुंवर, सुश्री तुलसा वर्मा, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती मालती राय मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री वर्षा श्रीवास्तव ने किया। 

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मेहनत और योग्यता के आधार पर समाज में विशिष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती हीराबाई, श्रीमती शकुंलता रैकवार, सुश्री शेफाली पाण्डे, सुश्री बिट्टू शर्मा, सुश्री पान बाई, श्रीमती भूरीबाई, डॉ. आभा जैन, श्रीमती सीमा सिंह,श्रीमती रचना त्यागी, सुश्री नीतू शर्मा, सुश्री दीपा सोनी, सुश्री कल्पना केलकर, सुश्री मेघा परमार शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।

Sugar Export Ban का कड़वा असर, Share Market में चीनी कंपनियों के शेयर धड़ाम

Sugar Industry को बड़ा झटका! केंद्र ने Export को Prohibited कैटेगरी में डाला, 2026 तक रोक