हनीट्रैप के मामले में एक महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

जयपुर| राजस्थान के दौसा जिले में हनीट्रैप के मामले में पुलिस ने एक महिला को जयपुर से शनिवार को गिरफ्तार किया।

उसने पीड़ित व्यक्ति से 10 लाख रुपये मांगे थे। आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति से 1.5 लाख रुपये वसूल चुकी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने जयपुर के अलग-अलग थानों में कई लोगो के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज कराए हैं।

उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधडी के मामले भी दर्ज हैं। दौसा के कोतवाली थानाधिकारी लाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ अक्टूबर 2020 में दौसा के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी महिला को जांच के बाद शनिवार को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने अलग-अलग लोगों से रंगदारी वसूलने के लिये कई मामले दर्ज करवाये थे और उनमें से ज्यादातर मामलों में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi की Team India में एंट्री, Selection पर टिकीं सबकी निगाहें।

Australia के स्टेडियम में Imran Khan के लिए समर्थन, T-shirt विवाद के बाद बोर्ड को बदलना पड़ा फैसला

Asia Cup में Chikitha-Rajat की जोड़ी का कमाल, मलेशिया को हराकर भारत को दिलाया शानदार Gold Medal।

Petrol-Diesel पर Excise Duty में राहत, तेल कंपनियों के शेयरों में 4% का उछाल, Investors खुश