महिलाओं को डर के साये में नहीं रहना चाहिए, महिला बाइक रैली में बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और पैरालिंपियन सहित सात महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने एक दैनिक अखबार की ओर से आयोजित एक महिला बाइक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महिला बाइक चालक सशक्तीकरण का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, 'आपने उन लोगों को गलत साबित कर दिया है जो कहते हैं कि महिलाएं कुछ चीजें नहीं कर सकतीं।'

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, पीड़ित परिवार से मिले Ajay Rai, योगी सरकार से की ये मांग

बाइक रैली रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कॉनॉट प्लेस से शुरू हुई। गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम 2013 से हर साल आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'इससे पहले दिल्ली में एक बड़ी त्रासदी हुई थी। महिलाओं को डर में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि डर के आगे ही जीत है।'

इसे भी पढ़ें: AIIMS में भर्ती उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की हालत स्थिर, हालचाल जानने पहुंचे PM Modi

मुख्यमंत्री ने यह भी याद किया कि वह अपने विश्वविद्यालय के दिनों में काइनेटिक स्कूटर चलाया करती थीं। उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि बाइक रैली महिलाओं के साहस का प्रदर्शन है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उप राज्यपाल ने कहा, 'वास्तव में, कुछ क्षेत्रों में वे पुरुषों से आगे निकल रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान हमने देखा कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक थीं।'

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे