Nagaland poll में शराब की आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए महिला संगठन ने जांच चौकियां स्थापित कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2023

नगालैंड भले ही शुष्क (मद्य निषिद्ध) प्रदेश है, लेकिन 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते चुनाव प्रचार के गति पकड़ने के साथ ही फेक जिले में एक महिला संगठन ने मतदाताओं को प्रलोभन के तौर शराब परोसे जाने की आशंका से उसकी आवक पर रोक लगाने के लिए जांच चौकियां बनाई गई हैं। फेक में चाखेसांग और पोचुरी जनजातियों का बाहुल्य है और यहां पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। चाखेसांग में चार निर्वाचन क्षेत्र हैं तथा उसमें पोचुरी जनजाति की मेलूरी विधानसभा के कुछ गांव भी हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘ इसलिए हमारा मुख्य इरादा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करना है। हमें उम्मीद है कि प्रलोभन के रूप में दी जाने वाली ऐसी चीजों के नहीं आने से लोग सौम्य रहेंगे और आपस में झगड़ा नहीं करेंगे।’’ हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह ऐसी पहल की सराहना करती है, लेकिन ऐसा करने वालों को कानून व्यवस्था अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए तथा उन्हें सीधे ऐसे मुद्दों को उसके पास लाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर