By अभिनय आकाश | Feb 22, 2023
लंदन में संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास में एक संक्षिप्त सुरक्षा खतरे के बाद संचालन फिर से शुरू हुआ। बता दें कि ब्रिटिश राजधानी में स्थिति अमेरिकी दूतावास में अचानक अलार्म बजने से हड़कंप मच गया था। लोगों को जल्दी-जल्दी में बाहर निकाला गया। पुलिस खोजी कुत्तों के साथ बिल्डिंग में नजर आई। पुलिस के पास भी ऑटोमेटिक हथियार देखे गए। ट्विटर पर अमेरिकी दूतावास ने कहा कि यह सामान्य व्यापार संचालन में वापस आ गया है। अमेरिकी दूतावास ने कहा किअमेरिकी दूतावास सामान्य व्यावसायिक संचालन पर वापस आ गया है। स्थानीय अधिकारियों ने दूतावास के बाहर एक संदिग्ध पैकेज की जांच की और उसे हटा दिया।
त्वरित कार्रवाई के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस को धन्यवाद, और इस समय आपके सहयोग और धैर्य के लिए सभी आगंतुकों को धन्यवाद।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लंदन में अमेरिकी दूतावास में सुरक्षा अलर्ट के बाद कर्मचारियों को को जल्द-जल्दी में बाहर निकाला गया है। लोगों को खिड़कियों से दूर रहने को कहा गया। सोशल मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारी पहुंचे हैं, लेकिन असल में हुआ क्या है, यह अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी अलार्म एक संदिग्ध पैकेज को लेकर बजा. हालांकि पुलिस ने बताया कि यह एक फॉल्स अलार्म था।